Apple Curry ।। सेब की खट्टी मीठी सब्जी
सेब की खट्टी मीठी सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है ।
इसको बनाना बहुत ही आसान है। सेब की सब्जी बनाने के लिए
आवश्यक सामग्री
सेब 1
कुकिंग आयल 2 spoon
जीरा
हल्दी
धनिया पाउडर
नमक
लाल मिर्च
तेज पत्ता 1 या 2
कढ़ी पत्ता 8 से 10
2 टमाटर हरी मिर्च व लहसुन का पेस्ट
गरम मसाला
बनाने की विधि-------
सब से पहले सेब को धो कर छोटे छोटे टुकड़े कर ले। अब कढ़ाई में खाने वाला 2 चम्मच तेल गरम करे। तेल गरम होने पर उसमे एक चम्मच जीरा डालें उसके बाद तेज पत्ता व कढ़ी पत्ता डाले। जीरा लाल होने के बाद उसमें टमाटर हरी मिर्च व लहसुन का पेस्ट डाले व अच्छे से फ्राई करें। अब इसमें लाल मिर्च हल्दी व नमक व धनिया पाउडर डाल के फ्राई करें।
जब तक मसाला तेल छोड़े तब तक पकाना है। मसाला तेल छोड़ने के बाद इसमें आधा कप पानी डाल कर हिलाए आ उबाल आने दे अब इसमें कटी हुई सेब डाल कर अच्छे से हिलाए।सेब को 5 मिनट तक पकाएं बहुत ज्यादा नही पकाना है।
अब इसमें एक चम्मच चीनी डाल दे व मिक्स कर दे। अब इसमें चौथाई चम्मच गरम मसाला डाले व काटा हुआ हरा धनिया दाल कर मिला दे इसके बाद इसे 2 से 5 मिनट के लिए ढक दे ताकि खुसबू अच्छी बानी रहे।
इस तरह से आप सब की खट्टी मीठी सब्जी बना कर खिला सकते है। सेब की खट्टी मीठी सब्जी का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://youtu.be/BmC5AGcKz3o



Comments
Post a Comment